17 अक्टूबर 2017 - 15:40
अमेरिका विश्व आतंकवाद का केंद्र

विश्व को इस बारे में सोचना चाहिए, हम देख रहे हैं कि क्षेत्र में अमेरिका और इस्राईली संगठनों की वजह से जो समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, और वह चाहे यमन हो या सीरिया, ईराक़ हो या अफ़गानिस्तान, हर जगह उनके कारिन्दे आतंकवाद फैलाते फिर रहे हैं

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : इस्लामी राष्ट्र ईरान के सशक्त बलों के प्रवक्ता कमांडर सैयद मसूद जज़ाएरी ने कहा है कि अमेरिका इस समय दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद का केंद्र बन चुका है, जो सिर्फ मैं नही कहता हूं बल्कि बहुत सारे देश और फ़ौजी और विशेषज्ञ भी कहते हैं, उन्होंने आगे कहा कि मेरे ख्याल में विश्व को इस बारे में सोचना चाहिए, हम देख रहे हैं कि क्षेत्र में अमेरिका और इस्राईली संगठनों की वजह से जो समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, और वह चाहे यमन हो या सीरिया, ईराक़ हो या अफ़गानिस्तान, हर जगह उनके कारिन्दे आतंकवाद फैलाते फिर रहे हैं, जिन्होंने इतने जुर्म किए हैं कि जिन की भरपाई 10 साल में भी नहीं हो सकती है। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका सिपाहेपास्दारान के विरोध से पीछे क्यों हट गया तो उन्होंने कहा कि जब हमने कहा था कि अगर सिपाहेपास्दारान पर पाबंदी लगाओगे तो तुम्हारी सेना के साथ वही सुलूक करेंगे जो दाइश के साथ करते हैं, तो यह बात उनकी समझ में आ गई।